Back to News

जांजगीर चाम्पा - नहरिया बाबा मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश , बिलासपुर के गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा - नहरिया बाबा मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश , बिलासपुर के गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा  03 सितंबर 2024 - जिला पुलिस ने 25 अगस्त 2024 दरमियानी रात प्रसिद्ध नहरिया बाबा मंदिर में हुए चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 37 हजार 02 सौ 36 रुपये नगद सहित घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किया है।

सभी आरोपियों के विरुध्द धारा 303(2), 324 (4) (5), 238 (ग), 331 (4), 305 (A), 317(2),3 (5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में..

01 - धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 24 साल निवासी भूकम्प अटल अवास थाना सरकण्डा बिलासपुर।

02 - विजय कुमार वैष्णव पिता रामेश्वर वैष्णव उम्र 19 साल निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर

03 - रामायण केंवट पिता छेदी केंवट उम्र 19 साल निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर

04 - राजा ठाकुर उर्फ राज पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 22 साल निवासी भूकम्प अटल थाना सरकण्डा बिलासपुर हाल मुकाम अशोक नगर खमतरइ बिलासपुर शामिल है।