Back to News

जांजगीर चाम्पा - अज्ञात युवक की नग्न हालत में पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी

जांजगीर चाम्पा - अज्ञात युवक की नग्न हालत में पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी
जांजगीर चाम्पा 06 नवम्बर 2024 - अज्ञात व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। मामला चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव का है। शव मिलने की सूचना पर FSL और पुलिस की टीम मौके पहुंची। हालांकि अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। 

SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड का लग रहा है। लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असल वजह के संबंध में पुख्ता तौर कुछ बोला जा सकता है। वहीं मृतक के शव की तस्वीर आस-पास के थानों में सर्कुलेट कराई गई है, ताकि शव की पहचान हो सके।