Back to News

जांजगीर चाम्पा - 25 लाख घोटाला के मामले में सरपंच रामिन बाई निलंबित , SDM की कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा - 25 लाख घोटाला के मामले में सरपंच रामिन बाई निलंबित , SDM की कार्यवाही
जांजगीर चाम्पा 05 दिसम्बर  2024 - 25 लाख के घोटाले में सरपंच के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। सरपंच को जहां पद से हटाने का आदेश दिया गया है, वहीं गबन की गयी राशि के रिकवरी का भी आदेश जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक अकलतरा जनपद के कोटमी सोनार गांव में 15वें वित्त आयोग की राशि से जुड़े 25 लाख रुपये के गबन की शिकायत आयी थी। 

गबन मामले में की गयी जांच में पाया गया कि सरपंच रामिन बाई नेताम और सचिव मोहम्मद इलाही कुरैशी ने पंचायत के बिना प्रस्ताव और बिना कोई कार्य कराए 25 लाख 13 हजार 528 रुपये की राशि का गबन किया। यह जांच चार सदस्यीय टीम द्वारा की गई, जिसे CEO जनपद पंचायत अकलतरा ने गठित किया था।

जांच रिपोर्ट को CEO जिला पंचायत और SDM को भेजा गया, जिसके आधार पर अकलतरा SDM विक्रांत अनन्त ने सरपंच रामिन बाई नेताम को उनके पद से निलंबित कर दिया है। साथ ही गबन की गई राशि की वसूली के आदेश भी जारी किए गए हैं।

सरपंच निलंबन के बाद शिकायतकर्ता उपसरपंच सुनीता रात्रे ने कहा कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दिशा में एक कदम है।