जांजगीर चाम्पा 13 अक्टूबर 2024 - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पति और पत्नी को कुचल दिया इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्यमार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। घटना तरौद गांव की है।
जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ बाइक में सवार होकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैलर ने बाइक को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं पति बाल बाल बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया है।
फिलहाल तरौद चौक के पास सड़क पर चक्काजाम कर ग्रामीण बैठे हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है। खबर लिखे जाने तक बेहद तनाव की स्थिति बनी हुई थी।