Back to News

जांजगीर चाम्पा - कबड्डी खेलने के दौरान खिलाड़ी को आया हार्टअटैक , मैदान पर ही हुई मौत

जांजगीर चाम्पा - कबड्डी खेलने के दौरान खिलाड़ी को आया हार्टअटैक , मैदान पर ही हुई मौत
जांजगीर चाम्पा 22 अगस्त 2024 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले के पामगढ़ से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा कबड्डी खेलने के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक पामगढ़ के ऋषभ कॉलेज में कबड्डी का आयोजन किया गया था एक युवक कबड्डी खेलते खेलते अचानक जमीन पर गिर पड़ा आनन फानन में उसे नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। 

बताया जा रहा है की युवक कबड्डी खेल रहा था इसी बीच अचानक जमीन पर गिर गया। पामगढ़ पुलिस के अनुसार युवक को हार्टअटैक आया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक Bsc फर्स्ट ईयर का छात्र बताया जा रहा है। युवक का नाम युवराज सिंह गोड है।