Back to News

जांजगीर चाम्पा - अमर सुल्तानिया के लगातार बढ़ते राजनीतिक कद से विरोधी आये सदमे में

जांजगीर चाम्पा - अमर सुल्तानिया के लगातार बढ़ते राजनीतिक कद से विरोधी आये सदमे में
जांजगीर चाम्पा 03 जनवरी 2025 - जांजगीर चाम्पा जिले ने एक से बढ़ कर नेता और राजनेता देखे है। जिले में कई नेता ऐसे भी आये जो चार दिन की राजनीति कर अंधेरे में खो गए तो वही कई नेता ऐसे भी है जो अपनी पुरखो की विरासत को संभालते संभालते भीड़ में गुम हो गए लेकिन एक नेता ऐसा भी है जिसने बहुत ही अल्प समय और कम उम्र में ही फर्श से अर्श तक का सफर तय किया बल्कि राजनीति में लगातार अपना कद बढ़ाये जा रहा है।

इस युवा नेता का नाम बताए उससे पहले एक नजर डाल लेते है उनकी राजनीतिक सफर पर छात्र नेता के रूप से राजनीति की शुरुआत करने वाला यह युवा नेता आज भाजपा जिला महामंत्री का दायित्व बखूबी निभा रहा है। हम बात कर रहे है हर दिल अजीज , दिन दुखियों और गरीबो का मसीहा , प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अमर सुल्तानिया की।

15 जून 1982 में जन्मे अमर सुल्तानिया ने महज 42 साल की उम्र में मारवाड़ी मंच के राष्ट्रीय चुनाव में 28 में से 28 वोट हासिल कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद हासिल किया। यह पद हासिल करना उनके समर्पण और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

अमर सुल्तानिया छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति और कुशल राजनेता होने के साथ समाजसेवी है। अमर सुल्तानिया ने मारवाड़ी युवा मंच के माध्यम से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम जैसे गरीबों के लिए चिकित्सा शिविर, शिक्षा में सुधार और रोजगार के अवसर प्रदान करने जैसे कार्यों में अहम भूमिका निभाई है।

अमर सुल्तानिया की सहृदयता और सरल ब्यक्तित्व उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाती है। यही वजह है कि अमर सुल्तानिया के लगातार बढ़ते कद से ना सिर्फ विरोधी सदमे में है बल्कि पार्टी में भी कुछ लोग भी उनसे खार खाते है।