Back to News

जांजगीर चाम्पा - चलती हायवा में लगी भीषण आग , आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

जांजगीर चाम्पा - चलती हायवा में लगी भीषण आग , आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
जांजगीर चाम्पा 29 सितंबर 2024 - चाम्पा थाना क्षेत्र के बेलदारपारा रोड पर एक चलते हुए हाईवा ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक राखड़ खाली करके लौट रहा था। घटना के दौरान ट्रक धू-धू कर जलने लगा। यह दृश्य देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों और लोगों में हड़कंप मच गया। चालक ने समय रहते अपनी जान बचा ली। आग लगने के बाद ड्राइवर ने सूझबूझ से खुद को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलने पर PIL की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना चांपा थाना क्षेत्र के प्रकाश इंडस्ट्री लिमिटेड (PIL) रोड स्थित बेलदारपारा की है।