Back to News

भारत सरकार कानून बदले, महिलाएं कानून का दुरुपयोग करती हैं लिख कर युवक ने लगाई फांसी

भारत सरकार कानून बदले, महिलाएं कानून का दुरुपयोग करती हैं लिख कर युवक ने लगाई फांसी

इंदौर 22 जनवरी 2025 - इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने दो पन्नों के अपने सुसाइड नोट में लिखा कि "भारत सरकार कानून बदले, क्योंकि महिलाएं कानून का दुरुपयोग करती हैं। अगर कानून नहीं बदले गए, तो रोज कई लड़के और उनके परिवार उजड़ते रहेंगे"। 

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि युवक किस मामले में कानून बदलने की बात कर रहा था। अब तक की जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान नितिन बाबूलाल पडियार के रूप में हुई है, जो न्यू गोविंद कॉलोनी का निवासी था। उसकी उम्र 27 साल बताई गई है।