अंबेडकरनगर 02 जनवरी 2025 - अंबेडकरनगर में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है यहां पति ने अपनी पत्नी का न्यूड वीडियो बना लिया वीडियो बनाने के बाद पति ने अपने भाई व परिजनों के साथ मिलकर वायरल कर दिया और पांच लाख रुपए की मांग करते हुए पत्नी को घर से निकाल दिया।
कटका थाना क्षेत्र की एक महिला ने न्यायालय में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि अक्तूबर 2022 में वह अपनी ससुराल से मायके विदा होकर आई थी। इसी बीच जब वह अर्धनिद्रा में थी उसका देवर विकास मायके आया और उसके हाथ से मोबाइल लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने अपने पति को फोन करके बताया कि विकास उसका मोबाइल लेकर भाग गया और उसमें पति के जरिए ली गई व भेजी गई नग्न तस्वीरें और वीडियो हैं।
पति ने घर आने को कहा और जब वह ससुराल पहुंची तो पति अभद्र व्यवहार करने लगा और रात में उसकी इच्छा के विरुद्ध पति ने भी उसकी नग्न वीडियो बनाई उसके बाद वीडियो अनिल ने उसके भाई के व्हाट्सएप पर भेज दिया और कहा कि पांच लाख रुपए दो नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।
जिसकी शिकायत महिला थाना व पुलिस अधीक्षक से की गई। तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने वीडियो को डिलीट भी कराया, लेकिन अभी भी कुछ वीडियो विपक्षी की मोबाइल में है, जिसे दिखाकर वह धमकी देते हैं। शिकायत पर न्यायालय सिविल जज ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश थाना कटका को दिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।