Back to News

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी , IMD ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी , IMD ने जारी किया अलर्ट
रायपुर 26 अगस्त 2024 - आज पूरे देश भर के साथ छत्तीसगढ़ में भी कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जो देर रात तक जारी रहेगी। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 

मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। सरगुजा और जशपुर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय सावधान रहे। कोरबा में भारी बारिश होगी। ये चेतावनी 26 अगस्त के लिए है। 

इसी तरह 27 अगस्त को भी कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर के कई इलाकों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।