Back to News

छत्तीसगढ़ के इन 08 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के इन 08 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर 16 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने सूरजपुर, बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट और सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ , रायगढ़, कोरबा में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है। जिसके असर से एक गहरा अवदाब एक दबाव के रूप में झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में 17 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां रहेंगी।