Back to News

दोस्त की पत्नी पर आया दिल , रेप कर बनाया अश्लील VIDEO , फिर ब्लैकमेल कर किया यह कांड

दोस्त की पत्नी पर आया दिल , रेप कर बनाया अश्लील VIDEO ,  फिर ब्लैकमेल कर किया यह कांड
शाहजहांपुर 24 अगस्त 2024 - यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने अपने ही दोस्त की बीवी के साथ दरिंदगी कर डाला। युवक ने महिला के साथ रेप के बाद उसका वीडियो भी बनाया। फिर महिला को ब्लैकमेल कर दो साल तक संबंध बनाए। महिला को उसके पति का दोस्त अपने साथ हरियाणा लेकर चला गया। काफी समय के बाद पति का दोस्त शादी से मुकर गया। तब महिला ने खुटार थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

महिला ने पुलिस का बताया कि उसके पति का दोस्त तिलहर क्षेत्र का रहने वाला है। वह अक्सर उनके घर आता जाता था। एक बार वह रात में आया और कहा कि उसकी बाइक खराब हो गई है, इसलिए वह रात रुकेगा।  रात में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना ली। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

इस बीच आरोपी ने उसे झांसे में ले लिया कि उसके पति से उसका समझौता करा देगा और फिर शादी कर लेगा। वह महिला को पानीपत व अन्य शहरों में लेकर रहता रहा, लेकिन वह शादी से मुकर गया। जब इसकी शिकायत आरोपी की मां और भाई से की तो वह लोग जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।