इंदौर 08 जनवरी 2025 - बिरलाई (धार) निवासी प्रदीप रावत ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी। बीएड के छात्र प्रदीप का महिला कांस्टेबल सहजू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सहजू ने शादी का भरोसा दिया था, लेकिन उसकी अनुराग प्रताप नामक युवक से भी बात शुरू हुई। सुसाइड नोट में युवक ने दोनों को मौत का जिम्मेदार बताया है।
ASI कमलसिंह चौहान के मुताबिक 27 वर्षीय प्रदीप पुत्र राजूसिंह रावत ने गुरुनानक कालोनी में सहजू के रूम पर ही फांसी लगाई है। पुलिस में भर्ती के पहले (2017) से सहजू के साथ रिलेशन में आ गया था। उसके कुछ समय बाद वह गांव में रहने वाले एक लड़के से बात करने लगी। प्रदीप ने उसकी चैटिंग पकड़ ली, तो बातचीत बंद कर दी।
प्रदीप को पता चला की सहजू बड़वानी के किसी अनुराग प्रताप से बातचीत कर रही है। वह इससे काफी परेशान रहने लगा। दोनों के बीच में काफी झगड़ा हुआ, लेकिन युवती ने बातचीत बंद नहीं की। इससे परेशान होकर होस्टल में सहजू के सामने ही प्रदीप ने फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन उसने बचा लिया।
प्रदीप के भाई गणपत रावत के बताया कि सहजू और अनुराग से परेशान होकर फांसी लगाई है। प्रदीप ने सुसाइड नोट में दोनों पर कड़ी कार्रवाई की मांंग की है।