Back to News

थाने के अंदर महिला आरक्षक कर रही थी गंदा काम , VIDEO वायरल होते ही SP ने दिया जांच का आदेश

थाने के अंदर महिला आरक्षक कर रही थी गंदा काम , VIDEO वायरल होते ही SP ने दिया जांच का आदेश
ग्वालियर 18 सितंबर 2024 - मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से महिला आरक्षक द्वारा पैसे मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि, महिला आरक्षक ने FIR कराने के नाम पर पैसों की मांग की थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, 10 हजार की मांग थी, इसके बाद 5 हजार में डील हुई थी। इस मामले की शिकायत पीड़ित युवती ने एसपी से की है। इतना ही नहीं शिकायत कर वायरल वीडियो SP को भी सौंपा है। वायरल वीडियो के आधार पर अब SP ने DSP को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

वायरल वीडियो में नजर आ रहा हैं कि, महिला आरक्षक पीड़ित युवती को किसी से मिलने की बात कह रही हैं। वीडियो में किसी बृजलता का नाम भी लिया जा रहा है। वीडियो में महिला आरक्षक कह रही है कि 5 हजार रुपए दे देना, काम तो तेरा मैं ही करवाउंगी। TI मैडम से बात कर लूंगी। इसके बाद पीड़िता कहती है कि अगर मैं पैसे दे देती हूं तो क्या काम हो जाएगा। 

इस पर महिला आरक्षक कहती है कि, टाइम तो लगेगा। उसको छुट्टी से आ जाने दो, वो तो मुझसे मिलने शाम को ही आएगी। अब इस पूरे मामले का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।