Back to News

छत्तीसगढ़ में EOW और ACB के ताबड़तोड़ छापे , सबसे बड़े भ्रष्टाचार की हो रही है जांच

छत्तीसगढ़ में EOW और ACB के ताबड़तोड़ छापे , सबसे बड़े भ्रष्टाचार की हो रही है जांच

रायपुर 27 जनवरी 2025 - छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) गड़बड़ी मामले में ACB और EOW की टीम ने रायपुर और दुर्ग जिले में छापेमारी की है। इसके अलावा हरियाणा के पंचकुला में करीब 8 टीम ने दबिश दी है। तीनों जगहों पर घर और दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच चल रही है। 

बताया जा रहा है कि, 3 गाड़ियों में ACB के 10 से अधिक अधिकारी सोमवार सुबह दुर्ग के मोक्षित कॉरपोरेशन पहुंचे। यह कंपनी गंजपारा निवासी शांतिलाल चोपड़ा और उनके बेटे शशांक चोपड़ा की दवा और मेडिकल इक्विपमेंट की एजेंसी हैं। यह एजेंसी सरकारी मेडिकल एजेंसी को दवा सप्लाई करती है। 

ACB और EOW के अधिकारियों ने दुर्ग के गंजपारा कॉलोनी स्थित घर को अपनी कस्टडी में ले लिया। किसी को भी अंदर या बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। घर और ऑफिस के बाहर पुलिस बल मौजूद है। बताया जा रहा है कि, इस एजेंसी के जरिए करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।