Back to News

छत्तीसगढ़ में दिखने लगा चक्रवाती तूफान का असर , देर शाम से बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में दिखने लगा चक्रवाती तूफान का असर ,  देर शाम से बदलेगा मौसम
रायपुर 21 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में नमी आना लगातार जारी है, जिसके कारण प्रदेश में सोमवार को छींटे पड़ने के आसार है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। 

प्रदेश में 24 से अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात का असर प्रारंभ होने की संभावना बन रही है। सोमवार को प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे। दोपहर, शाम गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।