नई दिल्ली 03 जनवरी 2025 - देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. डॉ.मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित सरकारी निवास पर पहुचकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। साथ ही डॉ महंत स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आयोजित अरदास में मृत आत्मा की शांति के लिए आयोजित शांति पाठ में भी शामिल हुए और दुख की घड़ी में परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर डॉ चरणदास महंत ने कहा कि हमने एक ऐसे नेता को खो दिया है जो ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता के प्रतीक थे, जिन्होंने पूरे दिल और दिमाग से हमारे देश की सेवा की। उनकी दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों का जीवन बदल दिया और उन्हें सशक्त बनाया। मेरे लिए डॉ. मनमोहन सिंह का निधन एक व्यक्तिगत क्षति है।
इस अवसर पर डॉ महंत के साथ PCC के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा भी मौजूद रहे।