Back to News

नदी किनारे शौच करना युवक को पड़ा भारी , नदी से निकला मगरमच्छ और फिर,,

नदी किनारे शौच करना युवक को पड़ा भारी , नदी से निकला मगरमच्छ और फिर,,
शिवपुरी 25 सितंबर 2024 - मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मगरमच्छ के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें युवक का एक हाथ मगरमच्छ खा गया। जैसे तैसे युवक ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मामला देहात थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक जाधव सागर नाम का युवक रात में नदी किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान मगरमच्छ ने उसका हाथ मुंह में दबा लिया और खींचकर तालाब की ओर ले जाने लगा। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए एक हाथ से झाड़ियों को मजबूती से पकड़ा और जैसे तैसे मगरमच्छ के चंगुल से खुद को बचाया। 

युवक चींख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पत्थर फेंक कर मगरमच्छ को भगाया। मगरमच्छ के हमले में युवक का एक हाथ धड़ से अलग हो गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।