नई दिल्ली 06 जनवरी 2025 - चीन में फैले HMPV नाम के वायरस की अब भारत में भी एंट्री हो चुकी है। भारत के बेंगलुरु में इस वायरस से संक्रमित पहला मरीज मिला है। एक अस्पताल में भर्ती 8 माह की बच्ची इससे संक्रमित मिली है। बच्ची को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें कि HMPV आमतौर पर बच्चों में ही डिटेक्ट होता है। सभी फ्लू सैंपल में से 0.7 फीसदी HMPV के होते हैं। इस वायरस का स्ट्रेन क्या है, अभी पता नहीं चल पाया है। HMPV के लिए कोई विशिष्ट एंटीवायरल इलाज नहीं है। रोकथाम ही इसका सबसे प्राथमिक इलाज है। गंभीर मामलों में बुखार को नियंत्रित करके और ऑक्सीजन थेरपी से इसका इलाज किया जाता है।