Back to News

शराब के नशे में धुत्त मिला सक्ती पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक मनीष मिश्रा , VIP ड्यूटी करने गया था आरक्षक

शराब के नशे में धुत्त मिला सक्ती पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक मनीष मिश्रा , VIP ड्यूटी करने गया था आरक्षक
बिलासपुर 30 अक्टूबर 2024 - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य अतिथ्य में बिलासपुर में हुए मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण समारोह के दौरान पुलिस की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी. सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक आरक्षक नशे में धुत्त पाया गया।

सक्ती जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक मनीष मिश्रा इस कदर शराब के नशे में था कि वह जरहाभाटा चौक के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। खाकी की बदनामी के डर से कुछ पुलिस वाले उसे अपने साथ लेकर गए।