Back to News

ट्रेन को पलटाने की साजिश , रेलवे ट्रैक को ब्लास्ट कर उड़ाया , उखड़ कर 40 मीटर दूर गिरी पटरी

ट्रेन को पलटाने की साजिश , रेलवे ट्रैक को ब्लास्ट कर उड़ाया , उखड़ कर 40 मीटर दूर गिरी पटरी
साहिबगंज 03 अक्टूबर 2024 - साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में रांगा घुट्टु गांव के पास ललमटिया से फरक्का की ओर जाने वाली MGR रेलवे लाइन पर बीते मंगलवार की रात लगभग 12 बजे उपद्रवियों ने विस्फोटक का इस्तेमाल कर एक बड़ा धमाका किया। इस घटना के कारण रेलवे ट्रैक पर तीन फुट गहरा गड्ढा बन गया है और ट्रैक के टुकड़े लगभग 40 मीटर दूर गिर गए हैं।

घटना पोल संख्या 40/1 के निकट हुई, जिसके चलते रात के समय आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों ने भी इस धमाके की तेज आवाज सुनी। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर स्थित पोल संख्या 42/02 पर कोयला लोड मालगाड़ी खड़ी थी, जो ललमटिया से कोयला लेकर फरक्का की ओर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और NTPC के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। साहिबगंज के SP अमित कुमार सिंह ने बताया कि जैसा कि NTPC की विशेष रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाया गया है। यहां रेलवे ट्रैक टूट गया है। हम इसकी जांच कर रहे हैं, और संबंधित टीम भी आ रही है। हम यह देख रहे हैं कि यह घटना कैसे हुई और इसके पीछे के कारण क्या हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि जांच के बाद ही हम सही जानकारी दे पाएंगे कि इसमें किस विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया गया था। हमारी टीम सभी पहलुओं की समीक्षा करेगी और हम मिलकर इस मामले की जांच करेंगे।