Back to News

बलौदाबाजार में फिर हिंसा भड़काने की साजिश?? , असामाजिक तत्वों ने हनुमान मंदिर में किया तोड़फोड़

बलौदाबाजार में फिर हिंसा भड़काने की साजिश?? , असामाजिक तत्वों ने हनुमान मंदिर में किया तोड़फोड़
बलौदाबाजार 20 अगस्त 2024 - बलौदाबाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां असमाजिक तत्वों ने एक मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए हनुमानजी की मूर्ति को खंडित कर दिया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और मामले की जांच कर रही है। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है। 

गिधौरी में महानदी के पास स्थित हनुमान मंदिर में कुछ असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, आज सुबह कुछ लोग मंदिर में पूजा करने के ​लिए पहुंचे हुए थे। यहां देखा कि मंदिर में विराजित हनुमान जी की मूर्ति को किसी ने तोड़ दिया है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो मंदिर पूरी तरफ से क्षतिग्रस्त हो चुका था। जिसके बाद पु​लिस मामले की जांच में जुट गई और तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों की तालाशी की जा रही है। हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है कि आखिर असामाजिक तत्वों ने इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया है।

सोर्स - JSR