Back to News

05 हजार की रिश्वत लेते CMHO डॉ AP सिंह गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

05 हजार की रिश्वत लेते CMHO डॉ AP सिंह गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही
नरसिंहपुर 26 दिसम्बर 2024 - नरसिंहपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए पी सिंह को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। डॉ. ए पी सिंह ने नरसिंहपुर जिले के एक अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर से उसकी सैलरी और छुट्टियों के एवज में 5 हजार रुपये की मांग की थी। महिला डॉक्टर ने इसकी लोकायुक्त पुलिस से की थी।

शिकायत के बाद जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए CMHO डॉ. ए पी सिंह को तब पकड़ लिया, जब वह रिश्वत की राशि महिला डॉक्टर से ले रहा था। इसके अलावा, कंप्यूटर ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया, जो रिश्वत की रकम के लेन-देन में शामिल थी। रिश्वत की रकम महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के जरिए ली जाती थी, और यही वजह है कि ऑपरेटर भी इस मामले में सह आरोपी बन गई है।