Back to News

कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर CM और डिप्टी CM का आया बयान , कही यह बात,,

कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर CM और डिप्टी CM का आया बयान , कही यह बात,,

रायपुर 16 जनवरी 2025 - छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि ED की जांच जारी है. जो भी दोषी है उन पर कार्रवाई होगी।

वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि इस मामले में ED को पर्याप्त सबूत मिले हैं. सबूतों के आधार पर ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार किया है. ED अपनी प्रक्रिया के तहत शराब घोटाला मामले में कार्रवाई कर रही है। 

बता दें कि शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा से पूछताछ की. इसके बाद ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार कर जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया. दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कवासी लखमा को 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया।