Back to News

छत्तीसगढ़ - बहन की चुनरी से फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - बहन की चुनरी से फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

खैरागढ़ 08 जनवरी 2025- ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम गातापार कला में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खैरागढ़ भेजकर घटना की जांच कर रही. मृतक का नाम विक्की यादव बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि विक्की ने सुसाइड करने अपनी बहन की चुनरी का इस्तेमाल किया है।

मृतक विक्की यादव एबीस फैक्ट्री में काम करता था. परिजनों के अनुसार, कुछ समय से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. हालात ऐसे हो गए थे कि कुछ दिनों पहले उसने अपना मोबाइल फोन भी बेच दिया था. ठेलकाडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर यह समझने की कोशिश की जा रही है कि विक्की ने यह कदम क्यों उठाया।