Back to News

छत्तीसगढ़ - शौच करने गई महिला के साथ चाकू की नोक पर रेप , आरोपी मेहत्तर सिंह गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - शौच करने गई महिला के साथ चाकू की नोक पर रेप , आरोपी मेहत्तर सिंह गिरफ्तार

कोरबा 08 जनवरी 2025 - कोरबा में चाकू की नोक पर महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना मंगलवार की है। जहां एक युवक ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोरबा CSP भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी मेहतर सिंह (24) के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय महिला बीते शाम घर से लगे हसदेव नदी किनारे शौच के लिए गई हुई थी। जहां एक युवक धारदार हथियार की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जब महिला किसी तरह डरी सहमी अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। पीड़ित महिला के मुताबिक जब शौच करने गई तो वहां पहले से ही युवक छुपा बैठा हुआ था। इस दौरान उसने चाकू की नोक पर घटना को अंजाम दिया।