रायपुर 28 फरवरी 2025 - आम लोगो के मन मे अक्सर ये बात आती है कि आखिर चुनाव में लाखों रुपए खर्च कर पंच , सरपंच , जनपद सदस्य , जनपद अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष बनने वाले जनप्रतिनिधि को कितनी सेलरी मिलती होगी। तो आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि पंच को अब तक अधिकतम 200 रुपये प्रतिमाह मिलते थे जिसे अब बढ़ा कर 500 रुपये किया गया है। वही सरपंच को अब तक अधिकतम 2000 रुपये मानदेय मिलता था जिसे बढ़ा कर 4000 किया गयाहै। इसी तरह जनपद सदस्य को 1500 रुपये मानदेय मिलता था जिसे अब बढ़ा कर 5000 किया गया है। तो जनपद अध्यक्ष को 6000 मिला करते थे जिसे बढ़ा कर 10000 किया गया है।
अगर बात करे जिला पंचायत सदस्य की तो उसे 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था जिसे अब बढ़ा कर 10000 किया गया है। वही जिला पंचायत अध्यक्ष को अब तक 15000 रुपये प्रतिमाह मिलते थे जिसे बढ़ा कर 25000 प्रतिमाह किया गया है।
पेज को डाउनलोड कर देखे पूरी सेलरी,,