Back to News

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केंद्र में समिति प्रबंधक का दारू-मुर्गा पार्टी करते VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केंद्र में समिति प्रबंधक का दारू-मुर्गा पार्टी करते VIDEO वायरल

बलरामपुर 23 जनवरी 2025 - बलरामपुर जिले के सोशल मीडिया ग्रुप में इन दोनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायल वीडियो में जमकर जाम छलक रहा है। मुर्गा पार्टी भी हो रही है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह नजारा धान खरीदी केंद्र का बताया जा रहा है। जिसमें समिति प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी कार्यालय के अंदर जाम छलकाते और चिकन खाते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है की यह वीडियो रात की है। जिसमे समिति प्रबंधक व अन्य लोग एक साथ बैठकर बेखौफ शराब पी रहे हैं और चिकन पार्टी कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया है। और जिले में इस वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है। यह पूरा मामला सेवारी धान खरीदी केंद्र का है। जहां कार्यालय भी संचालित होता है और धान की खरीदी भी यहीं होती है। 

बताया जा रहा है कि शाम के समय प्रतिदिन यहां इसी तरह का नजारा होता है। कार्यालय के अंदर ही समिति प्रबंधक और अन्य कर्मचारी शराबखोरी करते हैं और चिकन पार्टी करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया है। कार्यालय के अंदर इस तरह का दृश्य कई तरह के सवाल खड़े करता है। समिति प्रबंधक और अन्य लोग कार्यालय को मयखाना बनाकर रख दिये हैं और जिम्मेदारों को इसका तनिक भी ख्याल नही है। अब देखने वाली बात होगी की इस वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों पर क्या कुछ कार्यवाही होता है।