Back to News

छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार खाई में गिरी , हादसे में दो SECL कर्मियों की मौत

छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार खाई में गिरी , हादसे में दो SECL कर्मियों की मौत

कोरबा 04 जनवरी 2025 - एक सड़क हादसे में SECL में कार्यरत दो कर्मचारियों की मौत हो गयी है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि SECL कर्मी कोरबा से सूरजपुर जा रहे थे इस दौरान मदनपुर घाटी में कार बेकाबू होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दो अन्य लोगों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामला बागो थाना क्षेत्र के मोरगा पुलिस चौकी की है। 

पुलिस ने मृतकों की पहचान गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोड के रूप में की है। जो कि SECL के कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत थे। दोनों मृतक बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति के साथ कार में सवार होकर आज तड़के कुसमुंडा से सूरजपुर के श्रीनगर कोटपटना जा रहे थे। 

इस दौरान मदनपुर घाटी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गयी और बेकाबू कार 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी।