Back to News

छत्तीसगढ़ - मतदाताओं को मिठाई और साड़ी बांटते सरपंच प्रत्याशी के तीन समर्थक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - मतदाताओं को मिठाई और साड़ी बांटते सरपंच प्रत्याशी के तीन समर्थक गिरफ्तार

मुंगेली 17 फरवरी 2025 - मुंगेली जिले में मतदान से ठीक एक दिन पहले रात के अंधेरे का फायदा उठाने वाले एक सरपंच प्रत्याशी के तीन समर्थकों को रिटर्निंग अधिकारी और उनकी टीम ने प्रचार सामग्री और स्कॉर्पियो वाहन सहित पकड़ा है. अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सरपंच प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने के उद्देश्य से साड़ी, मिठाई और अन्य वस्तुओं का वितरण किया जा रहा था। 

पंचायत चुनाव के मतदान के पहले कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल मुंगेली विकासखंड के फास्टरपुर मतदान केंद्र का निरीक्षण के लिए गए थे. वापसी के दौरान फास्टरपुर - मुंगेली मुख्य मार्ग पर ग्राम शीतलदह में स्कॉर्पियो वाहन को रुकवा कर कलेक्टर और एसपी ने जांच की।

इस दौरान वाहन में साड़ी और मिठाई से भरी हुई डिब्बा मिला. वाहन में चालक समेत चार व्यक्ति सवार थे. कलेक्टर और एसपी ने सभी व्यक्ति से पूछताछ की तो बताया गया कि ग्राम पंचायत गस्तिकापा शीतलदह के सरपंच प्रत्याशी डॉ. अमर नवरंग द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने के उद्देश्य से साड़ी और मिठाई का डिब्बा मंगाया गया है. कलेक्टर-एसपी ने इस पर तत्काल एक्शन लेते स्कॉर्पियो वाहन और प्रलोभन सामग्री को सीज करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा. वाहन नंबर CG 28E 9654 स्कॉर्पियो और प्रलोभन सामग्री को सिटी कोतवाली थाना के सुपर्द कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।