Back to News

छत्तीसगढ़ - यह 06 बड़े नेता ब्लैकलिस्टेड , 03 साल तक नही लड़ पाएंगे कोई चुनाव

छत्तीसगढ़ - यह 06 बड़े नेता ब्लैकलिस्टेड , 03 साल तक नही लड़ पाएंगे कोई चुनाव

रायपुर 17 जनवरी 2025 - छत्तीसगढ़ में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके 06 नेताओं को चुनाव आयोग ने अयोग्‍य घोषित कर दिया है। इस संबंध में राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन नेताओं पर तीन साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगाया गया है। 

चुनाव आयोग की तरफ से जिन 06 लोगों को अयोग्‍य घोषित किया गया है उनमें दो विधानसभा और चार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें गुलाब टंडन और रवि दास कोसले ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 

वहीहीरा नंद नागवानी, मोहम्‍मद इमरान खान, नूरी खान और राजेश ध्रुव ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इन नेताओं पर निर्वाचन व्‍यय सही तरीके से जमा नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई है।