Back to News

छत्तीसगढ़ - सौतेले पिता ने 15 साल की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार , FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - सौतेले पिता ने 15 साल की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार , FIR हुआ दर्ज

रायगढ़ 03 मार्च 2025 - रायगढ़ जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं यँहा सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिक्षा बनाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां अपने मायके गांव गई थी, घर में सौतेला पिता के साथ बेटी अकेली थी। तभी मौका पाकर जबरन सौतेला पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। जिसके बाद नाबालिग ने मामले की जानकारी अपनी मां को देते हुए खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस संबंध में खरसिया चौकी प्रभारी संजय नाग ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।