Back to News

छत्तीसगढ़ - 05 दिन से लापता युवक की तलाब में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - 05 दिन से लापता युवक की तलाब में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ 18 जनवरी 2025 - एक युवक घर से नहाने के लिए निकला था। 5 दिन बाद भी वह घर वापस नहीं पहुंचा। जिसकी तालाश उसके परिजन कर रहे थे। आज गांव के तालाब में उसकी लाश तैरती देखी गई। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरी का रहने वाला विष्णु मांझी पिता दिलेश्वर मांझी उम्र 23 साल गांव में मजदूरी का काम करता है। 12 जनवरी की सुबह गांव के तालाब में नहाने के लिए वह घर से निकला था। इसके बाद शाम तक वह अपने घर नहीं लौटा। 

ऐसे में उसके परिजनों ने उसकी तालाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उसकी पतासाजी की जा रही थी।