Back to News

छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक साक्षी पटेल की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - महिला आरक्षक साक्षी पटेल की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

कोंडागांव 02 जुलाई 2025 - कोंडागांव जिले में महिला आरक्षक (बस्तर फाइटर) का शव फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतिका कांस्टेबल का नाम साक्षी पटेल था और केशकाल थाने में पदस्थ थी। आज सुबह महिलाआरक्षक का शव हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी स्थित घर में मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जाानकारी के मुताबिक, घटना केशकाल थाना क्षेत्र की है। महिला आरक्षक साक्षी पटेल के पिता नारायणपुर में हवलदार है। मूल रूप से परिवार रीवा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतिका ने 1 जुलाई मंगलवार को ड्यूटी की थी, इसके बाद नाइट ड्यूटी लगी थी। लेकिन वो ड्यूटी पर नहीं पहुंची। सुबह जब लोगों ने घर के अंदर देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाला गया।

फिलहाल आरक्षक साक्षी पटेल ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया गया, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना के संबंध में आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।