Back to News

छत्तीसगढ़ - खेत मे संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - खेत मे संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

मुंगेली 27 मार्च 2025 - लोरमी थाना क्षेत्र में मसना गांव के पास धान के खेत में 70 साल के दरबारी कश्यप की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी मच गई। दरबारी कश्यप पीपरखूंटा गांव का रहने वाला था। 22 मार्च को दरबारी मसना गांव में आयोजित रासलीला कार्यक्रम देखने गए थे। 25 मार्च की दोपहर को वह अपने गांव वापस जाने के लिए निकले। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। 27 मार्च की सुबह ग्रामीणों ने मसना से पीपरखूंटा जाने वाले मार्ग पर धान के खेत में उनका शव देखा।

शव की जांच में नाक से खून निकलने के निशान मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची लोरमी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।