Back to News

छत्तीसगढ़ - जेल काॅम्पलेक्स बिल्डिंग की छत पर गौवंश का कटा सिर मिलने से मची सनसनी

छत्तीसगढ़ - जेल काॅम्पलेक्स बिल्डिंग की छत पर गौवंश का कटा सिर मिलने से मची सनसनी

रायगढ़ 13 जनवरी 2025 - रायगढ़ में गौवंश का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी मच गई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात करीब साढे़ 7 बजे नगर निगम के जेल काॅम्पलेक्स बिल्डिंग की छत पर एक गौवंश का कटा सिर देखा गया। जिसके बाद इसकी जानकारी गौ सेवा समिति के सदस्यों को दी गई। गौ रक्षा सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। 

गौ रक्षा सेवा समिति के सदस्य देव्यांश पांडे ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि गौ वंश का सिर कटा हुआ है और कुछ अवशेष भी पड़े हुए हैं। इससे अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। 

इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि प्रथम दृष्टिया ट्रेन से कटने के बाद कुत्तों के द्वारा उस अवशेष को लाने की आशंका है। हालांकि मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।