Back to News

छत्तीसगढ़ - हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस , राजेश मंधानी सहित 10 बड़े जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस , राजेश मंधानी सहित 10 बड़े जुआरी गिरफ्तार

रायपुर 24 मार्च 2025 - एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गोमती विहार के गोल्डन स्टेट स्थित एक मकान में छापेमारी कर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 लाख 66 हजार नगद और 52 पत्तों की ताश बरामद की है. आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल 23 मार्च को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित गोमती विहार स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की. इस पूरे अभियान का नेतृत्व आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने किया।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम..

01 - तजिन्दर सिंह भाटिया (52 वर्ष) गोमती विहार, गोल्डन स्टेट

02 - विकास मोटवानी (43 वर्ष)  महावीर नगर, राम रामा रेसिडेंसी

03- राज कुमार शुक्ला (57 वर्ष) बोरियाखुर्द

04 - विजय कुमार अग्रवाल (60 वर्ष) श्रीनगर, गुढ़ियारी

05 - मुगराज मंगताने (63 वर्ष) गुरुद्वारा के पास, मोवा

06 - विनोद लालवानी (52 वर्ष)  महावीर नगर

07 - संदीप प्रेमचंदानी (39 वर्ष) श्याम नगर

08 - ब्रिजेश शर्मा (59 वर्ष) गांधी नगर, गुढ़ियारी

09 - मनोज लाल (55 वर्ष) शिव मंदिर के पास, पंडरी

10 - राजेश मंधानी (36 वर्ष) – शिवानंद नगर, सेक्टर-2