Back to News

छत्तीसगढ़ - नवनिर्वाचित जनपद सदस्य के बिगड़े बोल , मंत्री को कह दिया चोट्टा और बेवकूफ

छत्तीसगढ़ - नवनिर्वाचित जनपद सदस्य के बिगड़े बोल , मंत्री को कह दिया चोट्टा और बेवकूफ

बलरामपुर 04 मार्च 2025 - कुर्सी मिली नहीं कि जबान बेलगाम हो गया, ऐसा ही कुछ हाल नव निर्वाचित जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श का है, जिन्होंने भरी सभा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए चोट्टा और बेवकूफ तक कह दिया. इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आने के बाद भाजपाइयों में रोष है

दरअसल, जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श निर्वाचित होने के बाद रामचन्द्रपुर में जनता का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे. सभा के दौरान अपने संबोधन में परीक्षा केंद्र के ट्रांसफर करने के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए मोहम्मद बख्श ने मंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

सभा में जनपद सदस्य के साथ न तो मंच पर मौजूद लोगों ने और न ही सभा में मौजूद जनता ने विरोध या आपत्ति जताना तो दूर हंसते हुए सुनाई दिए।