Back to News

छत्तीसगढ़ - निगम और पालिका के चुनाव एक चरण में तो पंचायत चुनाव इतने चरण ने होगा संपन्न

छत्तीसगढ़ - निगम और पालिका के चुनाव एक चरण में तो पंचायत चुनाव इतने चरण ने होगा संपन्न

रायपुर 07 जनवरी 2025 - छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा संकेत दिया है। मीडिया से हुई चर्चा में उन्होंने बताया है कि नगरीय निकाय चुनाव एक दिन में संपन्न होगा जबकि पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। हालांकि चुनावों की तारीख क्या होगी और राज्य का निर्वाचन आयोग कब आदर्श आचार संहिता का ऐलान करेगा यह अभी भी साफ़ नहीं है। 

दरअसल राजिम और दंतेवाड़ा के प्रवास से लौटने के बाद सीएम साय राजधानी में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह बाते कही।