Back to News

छत्तीसगढ़ - अंडरवियर में छिपा कर शराब ले जाना नाबालिग को पड़ा भारी , बॉटल टूट कर प्रायवेट पार्ट में घुसा , हुई मौत

छत्तीसगढ़ - अंडरवियर में छिपा कर शराब ले जाना नाबालिग को पड़ा भारी , बॉटल टूट कर प्रायवेट पार्ट में घुसा , हुई मौत

अंबिकापुर 19 जनवरी 2025 - एक युवक और 15 वर्षीय किशोर शराब दुकान से शराब लेकर लौट रहे थे। नाबालिग ने अपने अंडरवियर में शराब की एक बॉटल छिपा रखी थी। इसी बीच अंबिकापुर -बिलासपुर नेशनल हाइवे पर बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों सडक़ पर गिर गए। नाबालिग सडक़ पर मुंह के बल जा गिरा। इससे शराब की बॉटल अंडरवियर के भीतर फूट गई और गुप्तांग में चोट आने से काफी मात्रा में खून बह गया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जारी है। 

जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसू निवासी पीयूष दास (15) अपने 18 वर्षीय दोस्त उदयपुर निवासी शुभम विश्वकर्मा के साथ बाइक पर शनिवार की रात लखनपुर शराब दुकान में आया था। दोनों ने शराब खरीदी और उदयपुर जाने के लिए निकले थे। उन्होंने एक बैग में बीयर व अन्य प्रकार की शराब रखी थी। वहीं नाबालिग पीयूष ने अपने अंडरवियर के भीतर शराब की एक बॉटल छिपाकर रखी थी। 

रात करीब 8 बजे अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाइवे पर स्थित ग्राम हंसडांड सागौन नर्सरी के पास जर्जर सडक़ की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों सडक़ पर गिर गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। दोनों को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पीयूष को मृत घोषित कर दिया वही शुभम विश्वकर्मा का इलाज जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।