बलौदाबाजार 06 मई 2025 - बलौदाबाजार के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इसमें 43 पुलिसकर्मियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला करते हुए नई सूची जारी की है।
SP भावना गुप्ता ने पुलिसिंग में कसावट लाने के दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है. यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।