Back to News

छत्तीसगढ़ - NH 43 में बड़ा हादसा , ट्रक की टक्कर से बाईक सवार चाचा-भतीजे की मौत

छत्तीसगढ़ - NH 43 में बड़ा हादसा , ट्रक की टक्कर से बाईक सवार चाचा-भतीजे की मौत

मनेंद्रगढ़ 26 जनवरी 2025 - NH-43 में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई। हादसा कलेक्टोरेट से करीब 500 मीटर दूर चैनपुर में हुआ। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों के शवों को मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्च्युरी भेजा। घटना मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ के नाला पार निवासी फिरोज अंसारी अपने भतीजे के साथ बाइक में सवार होकर मनेंद्रगढ़ की ओर आ रहे थे। नेशनल हाइवे 43 में चैनपुर के पास बाइक को ट्रक ने सीधे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे एवं दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। 

घटना की सूचना पर मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को CHC पहुंचाया गया, जहां शवों को मर्च्युरी में रखवा दिया गया है। बाइक सवार को कुचलने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल का कोई CCTV फुटेज भी नहीं मिला है। दोनों मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना से परिवार में मातम पसर गया।