Back to News

छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका के घर मे लगाई आग , इस बात से नाराज होकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका के घर मे लगाई आग , इस बात से नाराज होकर दिया वारदात को अंजाम

कोरबा 09 जनवरी 2025 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेमी ने प्रेमिका के घर को आग के हवाले कर दिया। किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आप पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 

युवती के मकान में आग लगा कर युवक भाग रहा था। युवती ने युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह असफल रही। चीख पुकार मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवती ने इसकी शिकायत जटगा पुलिस से की है। पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि यूपी के प्रेमी ने ही आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी दहराज सिंह (24) को गिरफ्तार कर लिया है। 

युवती का आरोपी युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों की सगाई हो चुकी थी और शादी होने ही वाली थी, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक युवती के चरित्र पर संदेह करता था और युवती ने शादी से इनकार कर दिया था। युवती और मां साथ रहते थे। घटना के दिन दोनों काम करने कटघोरा गए हुए थे। देर शाम जब लौटे तो युवक घटना को अंजाम देकर भाग रहा था।