Back to News

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IPS अफसरों का प्रमोशन , SSP से बने DIG , देखें सभी के नाम

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IPS अफसरों का प्रमोशन , SSP से बने DIG , देखें सभी के नाम

रायपुर 10 जनवरी 2025 - राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. 2007 बैच के IPS अधिकारी रामगोपाल गर्ग, दीपक कुमार झा, अभिषेक शांडिल्य और बालाजी राव सोमावार को DIG से IG प्रमोट किया गया है. इसके साथ ही केंद्रीय प्रतनियुक्ति पर रहने की वजह से जितेंद्र सिंह मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। 

वहीं 2011 बैच के 8 IPS अधिकारी संतोष कुमार सिंह, इंदिरा कल्याण ऐलेसेला, गोवर्धन राम ठाकुर, तिलक राम कोसीमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, आजात शत्रु बहादुर और लाल उमेद सिंह को SSP से DIG प्रमोट किया गया है। 

2012 बैच के IPS आशुतोष सिंह, विवेक शुक्ला, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू को सेलेक्शन ग्रेड मिला है।