Back to News

छत्तीसगढ़ - पत्नी का अश्लील VIDEO बना कर पति ने किया वायरल , FIR होते ही हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - पत्नी का अश्लील VIDEO बना कर पति ने किया वायरल , FIR होते ही हुआ फरार

बालोद 08 अप्रैल 2025 - बालोद जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमे पति अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में लगातार वायरल करता था साथ ही दहेज़ के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी करता था। यह मामला दल्लीराजहरा थाना का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता गरियाबंद की रहने वाली है और ससुराल दल्ली राजहरा नगर में है। बताया जा रहा है कि, पीड़िता 9 महीने की प्रेगनेंट भी है। जब पत्नी अपने मायके गई तो पति नाराज हो गया। फिर अक्टूबर 2024 में पत्नी का एक अश्लील वीडियो बनाया था जिसे उसने गुस्से में आकर वायरल कर दिया।

जब मामले की जानकारी पीड़ित पत्नी को मिली तब पीड़िता की मां ने दल्ली राजहरा थाना में शिकायत की। इस अपराध पर अब जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि, आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।

ब्रम्हानंद आज शाम 06 बजे करेगा सट्टे से बड़े काले कारोबार का खुलासा..