Back to News

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाईडर से टकराई , हादसे में युवती का सिर धड़ से हुआ अलग

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाईडर से टकराई , हादसे में युवती का सिर धड़ से हुआ अलग

रायपुर 02 अप्रैल 2025 - टिकरापारा थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान आलिया खान पिता रमजान खान निवासी चौरसिया कॉलोनी के रूप में हुई है। हादसे में बाइक सवार अन्य दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि यह हादसा कमल विहार में हुआ, जहां एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवती का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

सक्ती के सटोरिया पार्षद को लेकर ब्रम्हानंद का बड़ा खुलासा , आज रात..