Back to News

छत्तीसगढ़ - प्रधान आरक्षक ने विभाग के ही कर्मचारियों को लगाया लाखो का चूना , हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - प्रधान आरक्षक ने विभाग के ही कर्मचारियों को लगाया लाखो का चूना , हुआ गिरफ्तार

रायपुर 28 फरवरी 2025 - राजधानी के सिविल लाइन थाना इलाके में पुलिस ने एक प्रधान आरक्षक को लाखों की ठगी के मामलें में गिरफ्तार किया है। मामलें में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जमीन बेचने के नाम पर ठगा था। जिसके खिलाफ साल 2019 में FIR दर्ज किया जा चुका था।

मामलें में जांच पूरी होने के बाद आज सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रधान आरक्षक जयदेव वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जयदेव वर्मा ने लगभग दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से ठगी की है। आरोपी जयदेव वर्मा स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ होना बताकर धौंस देता था। वर्तमान में वह लोक आयोग में पदस्थ था।