Back to News

छत्तीसगढ़ सरकार ने चलाया तबादला एक्सप्रेस , राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों को किया इधर से उधर

छत्तीसगढ़ सरकार ने चलाया तबादला एक्सप्रेस , राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों को किया इधर से उधर

रायपुर 30 जुलाई 2025 - छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कसावट और सरकारी विभागों में अनुशासन कायम करने के मकसद से प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अफसरों का तबादला कर दिया है। लिस्ट के मुताबिक़ ज्यादातर जिलों में पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों के पदस्थापना स्थल में फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश में कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर बदले गए हैं. इसका आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।