Back to News

छत्तीसगढ़ - शराब प्रेमियों को तगड़ा झटका देने की तैयारी में सरकार , शराब की कीमतों में होगी भारी वृद्धि

छत्तीसगढ़ - शराब प्रेमियों को तगड़ा झटका देने की तैयारी में सरकार , शराब की कीमतों में होगी भारी वृद्धि

रायपुर 26 फरवरी 2025 - छत्तीसगढ़ में शराबबंदी काफी समय से एक ज्वलंत मुद्दा रहा है। जबकि शराब से एक बड़ा राजस्व सरकार को मिलता है, यह शराबबंदी के सिक्के का दूसरा पहलू है। प्रदेश में साल दर साल शराब के राजस्व को बढ़ाया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में शराब से राजस्व का लक्ष्य तय करने की तैयारी चल रही है। 2024-25 में बजट में राजस्व प्राप्ति के स्त्रोत के रूप में आबकारी विभाग ने 11 हजार करोड़ रूपए का लक्ष्य निर्धारित किया था। हालांकि, टार्गेट पूरा नहीं हो सका।

अब विभाग 2025-26 के लिए राजस्व का लक्ष्य बढ़ाकर 12 हजार 500 करोड़ रूपए करने की तैयारी है। यह पिछले वित्तीय वर्ष के हिसाब से डेढ़ हजार करोड़ रूपए ज्यादा होगा। इसकी घोषणा बजट में की जाएगी लेकिन इस अनुमानित टारगेट को पूरा करने के लिए आबकारी विभाग ने अभी से कई योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। जानकारों के मुताबिक कुछ शराब के रेट बढ़ाए जा सकते हैं।