Back to News

छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो जिलों के प्रभारी सचिव बदले , GAD ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो जिलों के प्रभारी सचिव बदले , GAD ने जारी किया आदेश
रायपुर 20 अगस्त 2024 - राज्य सरकार ने दो जिलों के प्रभारी सचिव बदले हैं। 2008 बैच के IAS राजेश सिंह राणा को सारंगढ़ बिलाईगढ़ का प्रभारी सचिव बनाया गया है, तो वहीं शिखा राजपूत तिवारी खैरागढ़ -छुईखदान -गंडई की प्रभारी सचिव होगी। 

GAD की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक प्रभारी सचिव को महीने में कम से कम एक बार जिले का भ्रमण कर समीक्षा करनी होगी। भ्रमण से संबंधित टीप चीफ सेकरेट्री को भेजना होगा। इससे पहले राज्य सरकार ने 1 जुलाई 2024 को प्रभारी सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी किया था।